इटावा औरैया, फरवरी 13 -- थाना क्षेत्र के लखना मोचियान मोहल्ले में मोबाइल छीनने की घटना से आहत एक युवक ने कथित तौर पर पुलिस की कार्रवाई न होने से परेशान होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किए जाने पर एंबुलेंस न मिलने से परिजन उसे ऑटो से ही लेकर पहुंचे। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।लखना मोचियान निवासी 22 वर्षीय विकास पुत्र श्याम सिंह दोहरे ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह मोहल्ले की दुकान पर सामान लेने जा रहा था। आरोप है कि तभी पड़ोस के एक व्यक्ति ने उससे मोबाइल मांगा। मना करने पर आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और मोबाइल छीनकर भाग गया। मोबाइल कुछ माह पहले मेहनत-मजदूरी कर करीब 21 हजार रुपये में खरीदा था। घटना के...