इटावा औरैया, मार्च 20 -- इटावा, संवाददाता। बिजली विभाग की ओर से चेकिंग तथा वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर गुरुवार को सुबह छापा मारा अभियान चलाया गया। इसमें तीन उपभोक्ताओं को बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। उपखंड अधिकारी गगन अग्निहोत्री ने विजिलेंस टीम के साथ छापामार अभियान चलाया तो तीन उपभोक्ता केवल बाईपास करके बिजली की चोरी करते हुए पकड़े गए। इन सभी की प्रथम सूचना रिपोर्ट बिजली थाने में दर्ज कराई गई है तथा कनेक्शन भी काट दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया है कि यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह विधिवत कनेक्शन लेकर बिजली का इस्तेमाल करें, चोरी ना करें। इसके साथ ही समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.