इटावा औरैया, फरवरी 14 -- थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि मोहल्ला लुधपुरा निवासी संजीव उर्फ संजू ने तहरीर दी है। आरोप है कि 11 फरवरी की रात वह मैरिज होम में कॉफी मशीन स्टॉल लगाए था। तभी बाराती पंकज निवासी यदुवंशनगर थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद अपने साथियों तरुण, गुलशन व सौरभ के साथ पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर संजीव और उसके सहयोगी बड़े लाल प्रजापति के साथ मारपीट की गई। मारपीट व एससीएसटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.