इटावा औरैया, दिसम्बर 26 -- उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के आसपास शुक्रवार को परिवहन विभाग और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। यह कार्रवाई एआरटीओ प्रदीप कुमार के निर्देशन में की गई। अभियान के दौरान बिना वैध कागजात और फिटनेस के संचालित दो निजी एंबुलेंसों को पकड़कर सीज कर दिया गया। कार्रवाई के बाद अवैध रूप से संचालित वाहनों में हड़कंप मच गया। अभियान विश्वविद्यालय के गेट नंबर चार पर चलाया गया, जहां जांच के दौरान एक एंबुलेंस के पास न तो फिटनेस प्रमाण पत्र मिला और न ही कोई वैध दस्तावेज। इस पर 41 हजार रुपये का चालान कर वाहन को सीज कर सैफई थाने में खड़ा कराया गया। वहीं दूसरी एंबुलेंस पर सात हजार रुपये का चालान कर उसे भी सीज किया गया। इसी अभियान के तहत गोल चौराहा के पास मिट्टी से भरे एक डंपर को रोका गया। कागजातों की जांच में सामने आय...