इटावा औरैया, नवम्बर 15 -- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। छात्राओं द्वारा तैयार किए गए कैरियर पोस्टर, मॉडल और विभिन्न शैक्षणिक उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए। स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना के बाद मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि डॉ. पुष्पांजना पुरवार ने मेडिकल, नर्सिंग, फार्मा एवं साइंस क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण और निरंतर अभ्यास का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने शिक्षक, प्रवक्ता एवं अन्य शैक्षिक पदों के लिए आवश्यक योग्यता, बीएड, बीटीसी, टीईटी, सीटीईटी जैसी परीक्षाओं तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.