इटावा औरैया, मार्च 18 -- बाइक सवार शातिर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, एक शातिर के पैर में गोली लगी जिसे अस्पताल ले जाया गया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने बदमाश के पास से लूटे गए जेवरात व नकदी बरामद की है। लूट का माल खरीदने वाले सराफ को भी गिरफ्तार कर लिया, फरार बदमाश की तलाश जारी है। सैफई थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा, एसओजी टीम प्रभारी समित चौधरी व सर्विलांस टीम प्रभारी नागेंद्र चौधरी फोर्स के साथ रविवार रात क्षेत्र के गांव सहसार पुरा की पुलिया पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तड़के सवा तीन बजे बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया गया, तो दोनों मुड़कर पुलिस फोर्स की ओर फायर करने लगे, गोली पुलिस वाहन के टायर में लगी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश गोली लगने से घायल होकर बाइक सहित गिर गया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.