इटावा औरैया, फरवरी 9 -- ब्लाक चकरनगर की ग्राम पंचायत बिहार स्थित मिनी सचिवालय में छह फरवरी की रात चोरों ने ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। चोरी गए सामान में कंप्यूटर, सीपीयू, कीबोर्ड, बैटरी, इन्वर्टर, प्रिंटर और वाई-फाई बॉक्स शामिल हैं। शनिवार सुबह पंचायत सहायक अमित कुमार जब सचिवालय पहुंचे तो कमरे में रखा अधिकांश सामान गायब मिला, जिसके बाद मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही ग्राम विकास अधिकारी हरि प्रकाश मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सूचना थाना बिठौली पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों का कहना है कि उपकरण चोरी होने से पंचायत के दैनिक कामकाज और ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित होंगी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र विक्रम सिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.