इटावा औरैया, जनवरी 5 -- बलरई कोकावली निवासी रीना देवी ने बताया कि रविवार शाम वह मायके मैनपुरी से लौटकर गांव पहुंची थीं। उनके साथ पुत्री खुशबू और भाई सुखवीर भी थे। आरोप है कि घर पहुंचते ही पड़ोसी ने जबरन मिट्टी डालनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और पत्नी व अन्य लोगों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर मां-बेटी व भाई के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज की। बाद में सीओ आयुषी सिंह के निर्देश पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.