इटावा औरैया, अप्रैल 23 -- महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र की एक पीड़ित महिला ने पुलिस को सूचना दी थी। 14 अप्रैल शाम को घर पर आए रिश्तेदार युवक ने रात में अकेला पाकर जबरन दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर भाग गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। मंगलवार सुबह ग्वालियर बाईपास यमुना पुल से बलरई के गांव नगला विशुन के रहने वाला धर्मेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...