इटावा औरैया, जनवरी 27 -- महिला के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 22 जनवरी को आशा देवी ने अपनी शिकायत लेकर डीएम से मुलाकात की थी। शिकायत करने के बाद जैसे ही वह अपने खेतों पर पहुंचीं तभी गांव इकघरा निवासी मनोज कुमार ने भूमि विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और फवड़ा लेकर जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संज्ञान लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज की कर आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.