इटावा औरैया, जून 24 -- गांव नगला खूबी की रहने वाली शीला देवी पत्नी नाथूराम ने बताया कि 22 जून की शाम को गांव का युवक सरकारी चकरोड पर अवैध कब्जा कर रहा था। उसने कब्जा करने से मना किया तो आग बबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो उसने अपनी मां, और पत्नी व बेटी को बुला लिया और लात घूसों व डंडों से पीट दिया। उसके बाद सोमवार सुबह दोबारा गाली-गलौज करते हुए उसने उसके बेटा और नातिन को लात घूंसों से मारपीट कर उसके हाथ में काट कर घायल कर दिया। लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.