इटावा औरैया, अक्टूबर 14 -- प्रदेश सरकार के महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत पुलिस ने छात्राओं से अभद्रता करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। गश्त के दौरान लुधियानी चौराहे, भर्थना रोड से पुलिस ने सूरज निवासी ग्राम उझियानी को गिरफ्तार किया। जो राह चलती महिलाओं और छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कस रहा था।वहीं, महेवा चौकी इंचार्ज कृष्णपाल सिंह ने आनेपुरा तिराहे से शिवशरण निवासी ग्राम उझियानी को पकड़ा, जो महिलाओं पर अश्लील गीत गाकर टिप्पणी कर रहा था। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि अब तक दो सौ से अधिक शोहदों पर कार्रवाई हो चुकी है और शासन के निर्देशानुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.