इटावा औरैया, नवम्बर 6 -- इटावा, संवाददाता। राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में महिला जनसुनवाई करते की। उन्होने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना और चार समस्याओं का निस्तारण भी किया। उन्होने अधिकारियों से कहा कि महिला उत्पीड़न की समस्याओं का हर हाल में 15 दिनों में निस्तारण कर दिया जाए। उनके सामने 11 महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखी। सदस्य पूनम द्विवेदी ने कहा कि पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को त्वरित न्याय देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके हक के प्रति सजग किया जा सके और उन्हें सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का भी दायित्व बनता है कि वे महिलाओं, बालिकाओं की छोटी-बड़ी शिकायतों को गम्भीरता से लें और त्वरित का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.