इटावा औरैया, जनवरी 3 -- सरकार ने मनरेगा को खत्म कर दिया है इसे लेकर लोगों में आक्राेश है । कांग्रेस मनरेगा बचाने के लिए आर पार की लड़ाई लड़ेगी और 5 जनवरी से कांग्रेस का मनरेगा बचाओ अभियान चलेगा। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कही। पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए आशुतोष दीक्षित ने कहा कि केंद्र सरकार को गरीबों की चिंता नहीं है। सरकार को सिर्फ अपने अमीर दोस्तों की चिंता है और गरीबों के हितों की विपरीत कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा कोई योजना नहीं है बल्कि संविधान से मिला काम का अधिकार है और कांग्रेस इसे बचाने के लिए संघर्ष करेगी। यह भी कहा की नये प्रावधानों में केंद्र का हिस्सा 90 प्रतिशत से घटकर 60 प्रतिशत कर दिया है जबकि राज्यों का हिस्सा 10 प्रतिशत से बढ़ा कर 40 प्रतिशत कर दिया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.