इटावा औरैया, फरवरी 10 -- सैफई क्षेत्र के लटूपुरा निवासी 50 वर्षीय मुकुट सिंह पुत्र कालीचरण पर चकवा बुजुर्ग के पास सड़क किनारे मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। बताया जाता है कि वह अपने गांव से बाजार करने आ रहे थे, तभी रास्ते में पहले से उड़ रहे मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक उन्हें घेर लिया। डंक लगने से उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर सड़क किनारे गिर पड़े। मौके से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह उन्हें मधुमक्खियों से बचाया और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...