इटावा औरैया, जनवरी 15 -- नो मेपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस वितरण के साथ ही नये मतदाता बनने के लिए फॉर्म 6 भी जमा कराए जा रहे हैं। जो मतदाता 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके है उनका नाम भी मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। इसलिए वे मतदाता बनने के लिए फॉर्म 6 भर कर जमा कर रहे हैं। इसके साथ ही जो व्यक्ति किसी अन्य कारण से मतदाता सूची में अपना नाम शामिल नहीं करा पाए हैं, वे भी फॉर्म 6 भरकर जमा कर रहे हैं ताकि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। यह प्रक्रिया ऑनलाइन , ऑफलाइन दोनों तरह से चलाई जा रही है और काफी संख्या में फार्म 6 भरे गए हैं। अभी तक की स्थिति के अनुसार तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मिलाकर 20396 फॉर्म 6 मिले हैं। इनमें से 8674 फार्म 6 ऑनलाइन दाखिल किए गए हैं, जबकि 11722 फॉर्म 6 ऑफलाइन बीएलओ के माध्यम से दाखिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.