इटावा औरैया, अप्रैल 24 -- पुलिस ने मंदिर से चोरी किए गए घंटों के मामले में तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो बड़े और तीन छोटे पीतल के घंटे बरामद किए गए हैं। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि निरीक्षक रामसहाय सिंह ने मंगलवार रात सैफई रोड तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में अभिषेक , ब्रजलाल उर्फ काडा और अमन शामिल हैं। तीनों भगवानपुरा गांव के रहने वाले हैं। सोमवार रात परसौआ स्थित ठाकुर बाबा मंदिर से 14 घंटे चोरी किए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.