इटावा औरैया, जनवरी 23 -- मंदिर दर्शन के लिए जा रही 12वीं की छात्रा की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कृष्णा पुरम कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय सुमन राजपूत पुत्री रामलाल 12वीं में पढ़ती थी। गुरुवार को अपने परिजनों के साथ पिलुआ मंदिर जा रही थी। जब सुमन पडुआ गांव के पास पैदल सड़क किनारे चल रही थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुमन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन घायल सुमन को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। वहां ड...