इटावा औरैया, मार्च 24 -- कस्बा में स्टेशन रोड पर नरसिंह मंदिर के भंडार गृह में सोमवार दोपहर एक बजे अचानक आग लग गई, जिसने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। इस दौरान मंदिर पुजारी के हाथ बुरी तरह झुलस गए, काफी सामान ईंधन जलकर खाक हो गया। मंदिर के महंत नरसी दास महाराज ने बताया कि ताखा तहसील में श्रीमद भागवत कथा सुनने गया हुआ था, दोपहर डेढ़ बजे मंदिर परिसर में आग लगने की जानकारी हुई है। यहां आकर देखा कि भंडारा के लिए रखी कई क्विंटल लकड़ी, चारपाई, फर्श, गलीचे, रजाई गद्दे, समेत काफी सामान जलकर खाक हो चुका है। आग से भंडार गृह को भी क्षति पहुंची। मंदिर पुजारी अभिषेक उर्फ छोटू ने बताया कि आग बुझाने में उसके दोनों हाथ झुलस गए। काफी देर कड़ी मशक्कत करके दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने कारणों का पता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.