इटावा औरैया, फरवरी 8 -- थाना क्षेत्र के गौहानी गांव में एक महिला ने तीन लोगों पर उसके मंदबुद्धि देवर को गुमराह कर फर्जी दस्तावेजों के सहारे पूरी जमीन का बैनामा करवा लेने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव निवासी संगीता देवी पत्नी स्वर्गीय जगत सिंह ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उनके अविवाहित मंदबुद्धि देवर रविंद्र सिंह को गांव के ही मनोज कुमार और गुलाब सिंह और बैनामा लेखक राम प्रकाश निवासी रामनगर करोधी थाना बकेवर ने बहलाकर पूरी जमीन का बैनामा करवा लिया। पीड़िता का आरोप है कि बिना आधार और पैन कार्ड के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर काम किया गया, जिससे उनका परिवार भूमिहीन हो गया। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.