इटावा औरैया, अप्रैल 22 -- भारत विकास परिषद मुख्य शाखा इटवा के नए पदाधिकारियों ने दायित्व संभाल लिए हैं। इसके लिए इंद्र नारायण पांडे की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ जिसमें कालीबाड़ी मंदिर के महंत स्वामी सुबोधानंद जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसमें सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। परिषद की कार्यकारिणी में पदाधिकारी हरिशंकर त्रिपाठी अध्यक्ष, शैलजा पाठक सचिव, विवेक रंजन गुप्ता कोषाध्यक्ष, डीडी मिश्रा तथा पूनम तिवारी उपाध्यक्ष, नंदकुमार यादव व राजशेखर तिवारी सचिव बनाए गए हैं। इसके साथ ही पांच संयोजक भी बनाए गए हैं। इनमें राजीव लोचन दीक्षित, कुलदीप कुमार अवस्थी, सौरभ कुमार सक्सेना, शैलेश कुमार पाठक और निशा गुप्ता शामिल हैं। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी विवेकानंद और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। सभी पदाधिकारियों ने विभि...