इटावा औरैया, अक्टूबर 10 -- जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा है कि संगठित, व्यवस्थित और परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले कार्यकर्ताओं की फ़ौज जिस पार्टी की ताकत हो, आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है। उन्होने कहा कि देश में तमाम छोटे-बड़े राजनीतिक दलों में केवल और केवल भाजपा है जिसमें आंतरिक लोकतंत्र है। यह वंशवाद और परिवारवाद से दूर है। 2027 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी । बकेवर में आयोजित भरथना विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा की बुनियाद सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, अंत्योदय और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की विचारधारा है। कार्यकर्ता सम्मलेन में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि विपक्ष कितना भी कोशिश कर ले, जनता को गुमराह करने के कितने भी षड्यंत्र रच ले,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.