इटावा औरैया, फरवरी 22 -- नगर के प्राचीन श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 9 मार्च से प्रारंभ होने जा रहे भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियाँ युद्धस्तर पर जारी हैं। मंदिर परिसर में सुबह से देर शाम तक तैयारियों की गहमागहमी देखी जा रही है। साथ ही मंदिर परिसर में कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे है महोत्सव की व्यवस्थाओं का जायजा लेने कार्यक्रम के प्रतिष्ठाचार्य पं. सचिन्द्र जी जैन मंगलायतन नगर पहुंचे। उन्होंने आयोजन समिति के पदाधिकारियों, युवाओं और महिला मंडल के साथ बैठक कर धार्मिक अनुष्ठानों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, संस्कार और सामाजिक एकता का महापर्व है। आयोजक शिवकांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर परिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.