इटावा औरैया, अक्टूबर 25 -- बकेवर(इटावा), संवाददाता। मौसम में तापमान अधिक होने का असर सरसों की फसल पर भी पड़ने लगा है। सरसों की फसल में कटा रोग लगने से शुरुआती दौर में ही फसल को नुकसान हो रहा है। सरसों की बुवाई होने के बाद ही कटा रोग फैलने लगा है किसान रोग से बचाव के लिए सरसों में दवा का छिड़काव कर रहे हैं। इस साल मौसम में लगातार परिवर्तन आने का खेतीबाड़ी पर काफी विपरीत असर पड़ रहा है। 15 दिन पहले अचानक तापमान में गिरावट से सुबह और रात के समय ठंडक का असर पड़ने से लोगों ने रजाई निकाल ली थी। वहीं दीपावली के एक सप्ताह पहले तापमान फिर बढ़ गया जिससे दीपावली के समय भी क्वार माह के जैसा महसूस हो रहा था। दिन के समय तो इतनी अधिक गर्मी महसूस हो रही थी कि लोगों को कूलर व एसी फिर से चलाने पड़ गए हैं तापमान का असर फसलों पर पड़ रहा है इसके कारण फसलों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.