इटावा औरैया, फरवरी 9 -- ब्राह्मण समाज महासभा की बैठक ग्राम महिपालपुर में आयोजित हुई। प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण दुबे की अध्यक्षता में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शिखा सूत्र का कड़ाई से पालन किया जाएगा। जिन ब्राह्मण बंधुओं का यज्ञोपवीत संस्कार नहीं हुआ है, उनका निशुल्क जनेऊ संस्कार कराया जाएगा। इसके लिए समाज के सभी पदाधिकारियों से संपर्क किया जाएगा। जन्मोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में 19 अप्रैल को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख चौराहों से गुजरते हुए टिक्सी मंदिर पर समाप्त होगी। बैठक में संगठन मंत्री अवनीश दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, डॉ. गोविंद मोहन, बंटू, अभिषेक, सानू, अश्विनी त्रिपाठी, किक्की मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...