इटावा औरैया, मार्च 25 -- विश्व क्षय रोग दिवस पर नेहरू युवा केंद्र ने जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा के निर्देशन में राजा के बाग बढ़पुरा में जागरुकता गोष्ठी की। मुख्य अतिथि जिला पीपीएम समन्वयक निर्मल सिंह ने कहा कि इस वर्ष की थीम हां हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि टीबी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है टीबी के मरीजों के साथ छुआछूत और भेदभाव नहीं करना चाहिए। निर्मल सिंह ने बताया कि फेफडे की टीबी के रोगी को जब तक इलाज पर लाते है तब तक वह 15 से 18 लोगों को टीबी का संक्रमण फैला चुका होता है। टीबी हवा से माध्यम से एक से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाला रोग है। दो सप्ताह से अधिक खांसी, बलगम का आना, बलगम में खून आना, वजन कम होना, शाम को पसीना आना, बुखार रहना, गले में गांठे होना, अधिक थकान होना, बच्चों का वजन ना बढ़ाना, सीने में दर्द रहना, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.