इटावा औरैया, दिसम्बर 23 -- चौधरी चरण सिंह पीजी काले में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। सपा के बदायूं सांसद आदित्य यादव ने कॉलेज परिसर में स्थापित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा किया। उन्होंने वहीं स्थापित नेताजी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इस मौके पर सांसद आदित्य यादव ने किसानों के मुद्दे पर सरकार पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई अभी अधूरी है। मौजूदा सरकार उनकी आवाज को दबाने का काम कर रही है। सांसद ने कहा कि चौधरी चरण सिंह और नेताजी मुलायम सिंह यादव दोनों ही किसानों, मजदूरों और वंचित वर्ग के सच्चे मसीहा थे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष चौधरी चरण सिंह की जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व ...