इटावा औरैया, मार्च 19 -- गौशालाओं की व्यवस्थाओं और बार बार हो रही कार्यवाही से पंचायत सचिव आक्रोशित हैं।उनका कहना है कि 50 रुपए प्रति गौंवंश की दर में वे कैसे हरा चारा, दाना और भूसा खिलाएं और कैसे गौशाला का प्रबंधन करे। उस पर काफी दबाव रहता है और कार्यवाही भी की जाती है। ऐसा ही रहा तो वे जिला स्तरीय अधिकारियों को गौशालाओं की चाबियां सौंप देंगे। ग्राम पंचातयों में सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे ग्राम विकास अधिकारी , ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति की बैठक सिंचाई संघ भवन पर सचिवों की समस्याओं को लेकर हुई। इसमें मनमानी वसूली किए जाने का आरोप भी लगाया गया, यह भी कहा गया कि ऐसा ना करने पर कार्यवाही की जाती है। बैठक में सचिवों ने यह भी कहा कि एक कर्मचारी गेटवे तथा एम एक्शन सॉफ्ट जानबूझकर बंद कर देता है। सबसे ज्यादा समस्या गौशालाओं के संचालन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.