इटावा औरैया, मई 23 -- भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी महिला थी जिन्होंने अपने शासनकाल में मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र को एक नई दिशा दिखाई। उनकी न्याय प्रियता, प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें एक आदर्श शासक बनाया। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार वो सरकार हैं जिसमें महापुरुषों का, धार्मिक स्थलों का भारतीय संस्कृति का उत्थान के लिए कार्य किए गए हैं। भाजपा कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि शिव की अनन्य भक्त अहिल्याबाई का शासन, भूमिहीन किसानों, भीलों जैसे जनजाति समूहों तथा विधवाओं के हितों की रक्षा करने वाला एक आदर्श लोक कल्याणकारी शासन था। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.