इटावा औरैया, अप्रैल 5 -- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में महर्षि कश्यप व निषादराज गुह की जयंती शनिवार को ताखा के कल्यानपुर एंव महेवा के करपिया में मनाई गई। समारोह को संबोधित करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुन राजभर ने कहा कि इन दोनों महापुरुषों के जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि समाज में समरसता, सेवा और परोपकार का कितना महत्व है। महर्षि कश्यप की शिक्षाएं हमें धर्म और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं, जबकि निषादराज की कहानी हमें सिखाती है कि सच्ची मित्रता और सेवा भाव से बड़े से बड़े कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी शोषित, वंचित, पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई लड़ रही है। देश में वन नेशन वन इलेक्शन के साथ वन एजुकेशन भी लागू होना चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.