इटावा औरैया, जनवरी 16 -- गाजियाबाद से कचरा भरकर कानपुर जा रहा ट्रक शुक्रवार को मैनपुरी रोड पर हैवरा डिग्री कॉलेज के पास पलट गया। ट्रक इटावा की ओर जाने वाले मार्ग पर खड़ा था। चालक ने बैक गियर लगाया। वाहन गड्ढे में पलटते ही चालक और हेल्पर अलग-अलग जगह गिर गए और घायल हो गए। मौके से गुजर रहे बहादुरपुर निवासी सन्नू यादव और ईशु यादव ने एंबुलेंस दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घायलों की पहचान अलीगढ़ के थाना गवना में नगला नथा निवासी 37 वर्षीय पुत्र मदनलाल और 32 वर्षीय विजय कुमार पुत्र हरि सिंह के रूप में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...