इटावा औरैया, जनवरी 5 -- ब्लॉक परिसर में सफाई कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन किया गया। सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने एडीओ पंचायत श्यामवरन राजपूत का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। ब्लॉक अध्यक्ष दिलाशाराम ने कहा कि एडीओ पंचायत ने हमेशा सफाई कर्मचारियों के हित में सहयोग किया है, जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है। संबोधित करते हुए एडीओ पंचायत ने कहा कि बाढ़ के दौरान सफाई कर्मचारियों ने कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य किया, जो प्रशंसनीय है। उन्होंने सभी सफाई कर्मचारियों से कहा कि वे नियमित रूप से अपने-अपने गांवों में पहुंचकर सफाई कार्य करें, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता बनी रहे। एडीओ पंचायत ने यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में जो सफाई कर्मचारी बेहतर और अनुकरणीय कार्य करेगा,उसे सम्मानित किया जाएग...