इटावा औरैया, जनवरी 20 -- शहर के रामलीला रोड पर खटखटा बाबा कॉलोनी के सामने मंगलवार सुबह बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। लालपुरा नई बस्ती पजैय्या निवासी 30 वर्षीय रवि राठौर पुत्र हरि गोविंद सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता था। मंगलवार सुबह पक्काबाग क्षेत्र में एक कंप्लेंट पर जा रहा था। इसी दौरान रामलीला रोड पर खटखटा बाबा कॉलोनी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रवि ट्रक के नीचे आ गया और उसे कुचलते हुए ट्रक आगे निकल गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.