इटावा औरैया, जनवरी 10 -- समाधान दिवस के दौरान थाना परिसर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने मानसिक रूप से बीमार बेटे के इलाज की गुहार लेकर थाना परिसर पहुंची। नगला गुदे स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी सुधा तिवारी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने की मांग की। बुजुर्ग महिला सुधा तिवारी ने बताया कि उनका बेटा पंकज मानसिक रूप से बीमार है और सैफई पीजीआई में उसका इलाज चल रहा है। परिवार में वही एकमात्र सहारा है, लेकिन बीमारी के चलते आय का कोई साधन नहीं बचा है, जिससे रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। महिला ने आयुष्मान कार्ड और अन्त्योदय राशन कार्ड बनवाए जाने की मांग रखी। उनकी स्थिति को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने संबंधित विभागों को प्रार्थना पत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.