इटावा औरैया, नवम्बर 23 -- रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20बी पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दूध से भरा टैंकर रेलवे क्रॉसिंग के बीचों बीच खराब होकर फंस गया। आस पास के लोगों की मदद से टैंकर को धक्का मारकर ट्रैक से अलग किया गया। तब तक सामने से आ रही अमृत भारत एक्सप्रेस रुकी रही करीब 8 मिनट रुकने के बाद अमृत भारत एक्प्रेस अपने गंतव्य को रवाना हुई। टैंकर चालक राकेश ने बताया कि वह बिधूना से टैंकर में दूध भरकर जालौन के जगम्मनपुर जा रहा था। तभी सुबह करीब सवा छह बजे भरथना रेलवे क्रासिंग़ 20B के बीच ट्रैक पर फस गया। ड्राइवर के अनुसार अचानक कुछ तकनीकी खराबी आ जाने के कारण टैंकर अचानक बंद हो गया था। ट्रैक के बीचों बीच दूध का टैंकर फसा देख लोगों में हड़कंप मच गया। सामने से अप लाइन पर आ रही 22360 अमृत भारत एक्सप्रेस को होम सिग्नल पर तथा डाउन लाइन पर आनन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.