इटावा औरैया, फरवरी 13 -- बिजली विभाग की ओर से शुक्रवार को सुबह चेकिंग अभियान चलाया गया। इससे खलबली मच गई । इस अभियान के दौरान 6 उपभोक्ताओ को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इन सभी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। अधिशाषी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा के निर्देश पर लाइन पार फ्रेंडस कालोनी क्षेत्र में एसडीओ गगन अग्निहोत्री ने टीम को साथ में लेकर अभियान चलाया। इस दौरान 6 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इनमें से एक तो बिना कनेक्शन लिए ही बिजली चोरी कर रहे थे। इन सभी के कनेक्शन काट दिए गए हैं और बिजली थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। अधिशाषी अभियंता ने कहा है कि चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...