इटावा औरैया, मई 24 -- भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में व्याप्त बिजली समस्याओं को लेकर बिजली उपकेंद्र परिसर में धरना प्रदर्शन किया। एसडीओ आनंद पाल सिंह को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देकर जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में शामिल किसान नेताओं ने मांग की कि गांव भारद्वाजपुर में जगदीश के खेत बिनाअनुमति लगाए जा रहे बिजली खंभों को रोका जाए। किसानों के नलकूपों को रोस्टर के अनुसार नियमित बिजली आपूर्ति दी जाए, बार-बार बिजली कटौती से सिंचाई प्रभावित होने से नुकसान हो रहा है। प्रदर्शनकारियों में जगरथ सिंह, संजेश कुमार, राजेंद्र सिंह, साधौ सिंह, रूपेश सिंह सहित काफी क्षेत्रीय किसान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.