इटावा औरैया, दिसम्बर 28 -- महोत्सव में जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता महिला में एस क्लब विजेता रही। दूसरे दिन मुकाबले में डीपीएस ने केवी की टीम को 19-3 हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह दूसरे सेमीफाइनल में एस क्लब ने एपेक्स क्लब को 9-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल के संघर्षपूर्ण मुकाबले में एस क्लब ने डीपीएस को 7-5 से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया। मुख्य अतिथि रमेश चंद्र पाठक व आलोक शुक्ला ने विजेता टीम को ट्राफी दी। प्रतियोगिता के संयोजक आलोक राज बाजपेई ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। निर्णायक की भूमिका पीटीआई रिहान, कुलदीप, प्रियांशु, शिव, शाहरुख और आराधना ने निभाई। कार्यक्रम में गुरुमुख सिंह अरोरा, संजय शर्मा , राज किशोर बाजपेई, उमेश यादव, भावना सिंह, नारायण किशोर बाजपेई, राम मनोहर दीक्षित रहे।

हिंदी हिन्...