इटावा औरैया, फरवरी 10 -- स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार से शुरू हुई एनडीडी की दवा खिलाना शुरू किया गया महेवा क्षेत्र में इसकी शुरुआत सीएचसी अधीक्षक डॉ अभिषेक वर्मा ने कस्बा महेवा स्थित सुखदेवी बालिका विद्यालय से छात्राओं को दवा खिलाकर की। इस अवसर पर अधीक्षक ने कहा कि इस दवा को वर्ष में दो बार खानी चाहिए जिससे पेट में कीड़े आदि न रहे प्रधानाचार्य डॉ अमिता यादव ने स्वास्थ्य टीम का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया । इस दौरान करीब दो सैकड़ा छात्राओं को मौके पर दवा खिलाई गई वहीं स्वास्थ्य टीम में बीपीएम डॉ दिलीप अग्रहरि स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र कुमार, डॉ जितेंद्र चौहान, डॉ मिथलेश सहित स्टाफ मौजूद रहा ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...