इटावा औरैया, जनवरी 20 -- बार काउंसिल के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान कराया गया। इसे लेकर वकीलों में खासा उत्साह देखा गया। बुधवार को भी मतदान कराया जाएगा। मंगलवार को सुबह से ही वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई , जो दोपहर बाद तक चलती रही। पूरे कचहरी परिसर का माहौल चुनावी रहा। यूपी बार काउंसिल के चुनाव के लिए 25 सदस्यों को चुना जाना है। इसके लिए 333 प्रत्याशी मैदान में है । चुनाव में मतदान की प्रक्रिया वरीयता क्रम के आधार पर कराई जा रही है। दोपहर के समय मतदान में तेजी देखने को मिली। दो दिन तक चलने वाले इस मतदान के पहले दिन 180 से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कोर्ट परिसर में जाकर अपना वोट दिया । मतदान के पहले दिन ही अधिवक्ता मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। ऐसा माना जा रहा है कि बुधवार को जब दूसरे दिन मतदान कराया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.