इटावा औरैया, नवम्बर 11 -- कस्बा क्षेत्र के बालूगंज मुख्य मार्ग पर स्थित जाहरवीर मंदिर के पास सोमवार की शाम करीब 6 बजे युवक से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल छीनकर भाग गए। मोहल्ला गांधी नगर निवासी अमन बाबू पैदल मोबाइल पर बात करता हुआ बालूगंज की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और ऊसराहार रोड की ओर भाग गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुट गई। अमन के पिता रामचंद्र ने बताया कि उनका बेटा मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। घटना स्थल के आसपास के दुकानदारों ने बताया पंद्रह दिन पहले भी बाइक सवार बदमाश एक युवक का मोबाइल छीनकर भाग गए थे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.