इटावा औरैया, दिसम्बर 15 -- बरेली हाईवे बाईपास पर घायल अधेड़ ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। रविवार शाम करीब पांच बजे शैखूपुर सरैया निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र कुमार पुत्र सोनेलाल अपने 12 वर्षीय पुत्र हनी के साथ साइकिल से बाजार में सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे राजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सोमवार दोपहर राजेंद्र कुमार की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने तीन पुत्र छोड़ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.