इटावा औरैया, मार्च 22 -- शीतला अष्टमी (बसौड़ा अष्टमी) का पर्व शनिवार को श्रद्धाभाव के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। देवी मंदिरों में माता का पूजन अर्चन कर बासी भोजन का भोग अर्पित किया गया। महिलाओं ने माता शीतला से घर परिवार में सुख समृद्धि के साथ निरोगी रखने की भी कामना की। सिद्ध शक्तिपीठ माता काली बॉह मंदिर पर श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ रही। यहां पर पूरे दिन श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा। चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को शीतला अष्टमी मनाई जाती है। इसे बसौड़ा अष्टमी भी कहा जाता है। यह होली के आठवें दिन होती है। इस दिन शीतला माता की पूजा की जाती है। इस दिन घरों में खाना नहीं बनाया जाता है। मां शीतला को बासी खाने का भोग लगाया जाता है। हिंदू घरों में शुक्रवार की शाम से ही बसौड़ा अष्टमी के लिए भोजन बन कर तैयार हो गया था। हलवा पूरी के ...