इटावा औरैया, जनवरी 2 -- हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता को और बढ़ा दिया है। हालांकि बारिश तेज नहीं हुई, लेकिन लगातार सर्दी, घना कोहरा और बढ़ी हुई नमी से फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई है। इस समय खेतों में गेहूं, आलू, सरसों और चना जैसी रबी की प्रमुख फसलें खड़ी हैं, जिन पर अत्यधिक नमी और गलन का प्रतिकूल असर पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि बूंदाबांदी और कोहरे के कारण फसलों में झुलसा व अन्य रोग लगने का खतरा बढ़ गया है। मौसम साफ न होने से खेतों में सिंचाई, निराई-गुड़ाई और खाद डालने जैसे कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। सर्दी के चलते पौधों की बढ़वार धीमी हो गई है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। किसानों ने मौसम को देखते हुए कृषि विभाग से उचित सलाह देने और फसल सुरक्षा को लेकर मार्गदर्शन करने की मांग की है, ताकि नुकसान ...