इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- छिनैती और हत्या का प्रयास में बजरंगी ग्रुप के एक बदमाश को सैफई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये बदमाशों का ग्रुप क्षेत्र में आतंक मचाए हुए है। आए दिन छिनैती और लोगों के ऊपर पिस्टल से फायरिंग की वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस पकड़े गए बदमाश के पास से एक पिस्टल भी बरामद कर ली है।एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया शिनवार सुबह सैफई पुलिस ने रकुइया नहर पुल से एक बाइक सवार बदमाश को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया बदमाश मैनपुरी थाना कुर्रा बहादुरपुर गांव का रहने वाला 22 वर्षीय अंकित यादव है। तलाशी में इसके पास से एक अवैध पिस्टल, एक कारतूस व एक सोने की चैन भी बरामद हुई। आरोपी ने अपने साथियों के साथ बजरंगी ग्रुप बनाया है। ये लोग शराब पीकर लोगों के ऊपर फायरिंग करते हैं। गर्ल फ्रेंड्स के खर्चे उठाने के लिए छिनैती की वारदातों को अंजा...