इटावा औरैया, फरवरी 19 -- मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव का सीधा असर बच्चो से लेकर बड़ो तक की सेहत पर पड़ रहा है। इस समय फ्लू तेजी से फैल रहा है जिसके संक्रमण से बुखार, सिर और शरीर में दर्द, खांसी, बंद नाक या नाक बहने के साथ थकान और कमजोरी की समस्या से लोग प्रभावित हो रहे है। जिला अस्पताल के साथ सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और प्राइवेट अस्पतालों में इसी तरह के मरीजों की भरमार है रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर ओपीडी तक फ्लू से ग्रसित मरीजों की संख्या अधिक देखी जा रही है।हालांकि कुछ बच्चे डायरिया की भी चपेट में आ रहे हैं । फरवरी के महीने में ही मार्च जैसी गर्मी शुरू हो गई है। दिन में तेज धूप होने से लोगों ने अभी से ही गर्म कपड़े पहनना बंद कर दिए है जबकि फरवरी के महीने में हल्की सर्दी का मौसम रहता था। गर्मी होने सेलोग दिनऔर रात में पंखे अभी खूब चला रहे ...