इटावा औरैया, नवम्बर 29 -- नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड आर्ट में वार्षिक खेलोत्सव का आयोजन नर्सरी से कक्षा 2 तक के छात्र- छात्राओं के लिये किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत गीत प्रस्तुत कर की गई। नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने सेव अर्थ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जिससे पर्यावरण व धरती को प्रदूषण रहित बनाने की जागरूकता मिली। पाम-पाम नृत्य के साथ बच्चों ने दर्शकों व खिलाड़ियों में उत्साह भर दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने फन विथ बॉल गेम, हूला हूप गेम, बॉल पिकअप, बॉल बेलेंसिग, कप एण्ड बॉल, डक रेस, कॉक रेस, बलून रेस इन पेयर, फन रेस, मैथ्स रेस, बॉल बेलेसिंग एण्ड ड्राप, थ्रोइंग द बॉल इन दा बॉस्केट किड्स आबस्टिकिल रेस गेम में प्रतिभाग करके अपनी प्रतिभा क...