इटावा औरैया, फरवरी 16 -- खसरा और रूबेला की रोकथाम के लिए सोमवार से स्वास्थ्य विभाग ने विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है। यह अभियान 27 फरवरी तक चलाया जाएगा जिसके तहत सरकारी और प्राइवेट स्कूल के साथ मदरसों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 5 तक के 82516 बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. श्रीनिवास यादव ने रामनारायण स्कूल में अभियान का शुभारंभ किया। वर्ष 2026 तक भारत से खसरा और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों का पूर्ण रूप से उन्मूलन करना एवं बाल मृत्यु दर को कम करना है इसी उद्देश्य से विशेष अभियान शुरू किया गया है।जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. श्री निवास यादव ने बताया कि स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ने वाले 82516 बच्चों का टीकाकरण इस विशेष अभियान के तहत 27 फरवरी तक किया जाएगा। सरकारी स्कूलों में 48113 प्राइवेट स्कूलों में 34 145 तथा...