इटावा औरैया, फरवरी 5 -- गुरुवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एनएचएआई पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि इटावा फर्रुखाबाद मार्ग पर चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगापुरा बख्तियारपुरा चौराहे के पास नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा बनाया गया टोल प्लाजा बिना तय मानकों के शुरू कर दिया गया है। जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि एनएचएआई के नियमों के अनुसार किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 60 किलोमीटर की दूरी के बाद ही दूसरा टोल प्लाजा बनाया जा सकता है जबकि गंगापुरा बख्तियारपुरा टोल से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर मध्य प्रदेश के भिंड जनपद के बरही में टोल प्लाजा पहले से संचालित है। इसके बावजूद नए टोल को शुरू करना नियमों के खिलाफ है। सपा ज...