इटावा औरैया, फरवरी 6 -- चौबिया थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुरा में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला के भाई ने पति पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 40 वर्षीय सुनीता देवी उर्फ रानी यादव पत्नी नीरज कुमार यादव के पुत्र आलोक कुमार ने कमरे में झांककर देखा तो मां को इस हालत में देखकर वह घबरा गया और शोर मचाकर परिजनों को बुलाया। परिजन मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगला सबी स्थित मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। मृतका के भाई राकेश कुमार पुत्र महेश चंद्र ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के साथ ससुराल में मा...